logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हज 2027 की तैयारियां शुरू, पासपोर्ट अभी से तैयार रखने की सलाह


मुंबई | 2 जून 2026
हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज 2027 (1448 हिजरी) के इच्छुक यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण परिपत्र जारी किया है। अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के अंतर्गत जारी इस सर्कुलर में हज यात्रा की तैयारी के लिए पासपोर्ट संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
सर्कुलर के अनुसार, सऊदी अरब के हज एवं उमरा मंत्रालय ने 29 मई 2026 को हज 1448 हिजरी (हज 2027) की प्रारंभिक तैयारियों से संबंधित दस्तावेज जारी कर दिया है। इसके बाद हज 2027 की आधिकारिक घोषणा जल्द होने की संभावना है।
हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज 2027 पर जाने के इच्छुक सभी यात्रियों से अपील की है कि वे अपने पासपोर्ट समय रहते तैयार रखें और निम्नलिखित शर्तों का पालन सुनिश्चित करें:
पासपोर्ट मशीन रीडेबल (Machine Readable) होना चाहिए।
पासपोर्ट की वैधता कम से कम 31 दिसंबर 2027 तक होनी चाहिए।
नए पासपोर्ट के लिए आवेदन करते समय Surname/Last Name का कॉलम खाली नहीं छोड़ा जाना चाहिए।
हज कमेटी ने सभी राज्य एवं केंद्रशासित प्रदेश हज समितियों को निर्देश दिया है कि वे इस सूचना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि हज 2027 के संभावित यात्री समय रहते आवश्यक दस्तावेज तैयार कर सकें और बाद में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
हज कमेटी ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) द्वारा जारी इस परिपत्र को सभी संबंधित विभागों और राज्य हज समितियों को भेजा गया है।

56
1391 views

Comment