डॉ. विमल के. शर्मा ने युवाओं को भविष्य की संभावनाओं अपनाने का आह्वान किया
नई दिल्ली: डॉ. विमल के. शर्मा, राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (यूथ) ने युवाओं को संदेश दिया है कि वे भविष्य की संभावनाओं को पहचानें और अवसरों को अपनाएँ। उन्होंने बताया कि केवल सरकारी नौकरी ही सफलता का एकमात्र रास्ता नहीं है। Artificial Intelligence, Data Science, Cyber Security, Robotics, Digital Marketing, Startups और MSME जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएँ मौजूद हैं।
डॉ. शर्मा ने युवाओं को नई तकनीकों और कौशलों को सीखने, स्वरोजगार और उद्यमिता की ओर कदम बढ़ाने की सलाह दी। उनका कहना है कि रोजगार मांगने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बनना चाहिए। उन्होंने आत्मनिर्भर और तकनीकी रूप से सशक्त भारत के निर्माण में युवाओं के योगदान पर जोर दिया।