logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

21 जून को मनाया जाएगा 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

जिला में विभिन्न स्थानों पर किया गया योग आसन प्रतियोगिता का आयोजन, 163 प्रतिभागियों ने लिया भाग

पंचकूला, 2 जून- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, स्वास्थ्य, आयुष मंत्री सुश्री आरती सिंह राव एवं श्री संजीव वर्मा महानिदेशक आयुष विभाग हरियाणा के निर्देशानुसार 21 जून 2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 मनाया जा रहा है।

जिला प्रशासन पंचकूला के सहयोग से डा0 दिलीप कुमार मिश्रा जिला आयुर्वेदिक अधिकारी की अध्यक्षता में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर जिला पंचकूला के खण्ड स्तर पर योग आसन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ताउ देवी लाल स्टेडियम, सैक्टर-3 आज पंचकूला में, राजीव गाँधी खेल स्टेडियम, बरवाला एवं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नानकपुर में आयुष विभाग, खेल विभाग एवं शिक्षा विभाग पंचकूला द्वारा योग आसन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 163 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

हरियाणा सरकार की ’’फिट हरियाणा’’ पहल को इन कार्यक्रमों से नई गति मिल रही है। योग के माध्यम से स्वस्थ शरीर और सशक्त मन के निर्माण की दिशा में यह एक सशक्त जन-अभियान बनता जा रहा है।

योग आसन प्रतियोगिता का उद्देश्य योग को जन-जन तक पहुचाना है ताकि सभी स्वस्थ जीवन जी सकें।

0
324 views

Comment