पांचवें बड़े मंगल पर अलीगंज में विशाल भंडारे का आयोजन, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
लखनऊ, अलीगंज। ज्येष्ठ माह के पावन अवसर पर पांचवें बड़े मंगल के दिन अलीगंज स्थित एकता विहार हनुमान मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण कर भगवान हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
भंडारे में विभिन्न प्रकार के भोजन एवं प्रसाद की व्यवस्था की गई थी। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। आयोजन स्थल पर भक्ति एवं श्रद्धा का माहौल बना रहा तथा हनुमान जी के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
आयोजकों ने बताया कि बड़े मंगल के अवसर पर हर वर्ष श्रद्धालुओं की सेवा के उद्देश्य से भंडारे का आयोजन किया जाता है। स्थानीय लोगों एवं स्वयंसेवकों ने व्यवस्था को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
फोटो कैप्शन: अलीगंज एकता विहार हनुमान मंदिर के निकट आयोजित विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए लगी श्रद्धालुओं की भीड़।
संवाददाता : दीपक कुमार मोदी
AIMA मीडिया रिपोर्टर