आईटीआई पंचकूला में नशे के विरुद्ध एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
1933 अथवा 90508-91508 पर दें नशे के विरुद्ध गुप्त सूचनाएं - एनसीबी हरियाणा
पंचकूला, 2 जून : हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री संजय कुमार के दिशानिर्देशों एवं पुलिस उप-महानिरीक्षक श्री राजेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सेक्टर 14 पंचकूला में नशे के विरुद्ध एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राजकीय आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य मनदीप बेनीवाल की उपस्थिति में यह कार्यक्रम हुआ जिसमें 150 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। उच्चाधिकारियों के आदेश से ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी/ उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा संस्थान में पहुंचे और एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों बारे विस्तार से समझाकर नशा मुक्त समाज के निर्माण में सहभागिता करने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि नशा भावी पीढ़ियों के लिए अभिशाप है। उन्होंने बताया कि नशा मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। नशा मनुष्य के जीवन में शौक बनकर आता है और उसके जीवन का अंत शोक में परिवर्तित हो जाता है। उन्होंने बताया कि यदि नशा अच्छा होता तो सबसे पहले माँ अपने बच्चे को नशा करने के लिए देती।
उन्होंने कहा कि नशा तस्करी या बिक्री से संबंधित कोई भी सूचना मिलने पर एनसीबी नेशनल हेल्पलाइन 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल NCBMANAS.GOV.IN या हरियाणा एनसीबी हेल्पलाइन 90508-91508 टोल-फ्री नंबरों पर दें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गुप्त रखा जाएगा। कार्यक्रम के अंत में शपथ ग्रहण करवाई गई। इस अवसर पर वर्ग अनुदेशक अनुदेशक एवं छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे।