मुंगरा बादशाहपुर: नाबालिग श्रुति अग्रवाल के घर से जाने का मामला जांच में
मुंगरा बादशाहपुर: नाबालिग श्रुति अग्रवाल के घर से जाने का मामला चर्चा में है। सीसीटीवी फुटेज में श्रुति अपनी एक नाबालिग सहेली के साथ जाती हुई दिखाई दे रही है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। परिजनों का आरोप है कि श्रुति को बहला-फुसलाकर घर से ले जाया गया है। श्रुति की मां ने कहा कि उनकी बेटी नाबालिग है और उसे अपने अच्छे-बुरे की पूरी समझ नहीं है।
थाना प्रभारी अश्वनी दुबे ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तथ्यों के आधार पर कार्रवाई कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सीसीटीवी में दिखाई दे रही दूसरी लड़की भी नाबालिग है। पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और जल्द ही दोनों लड़कियों का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।