logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मक्कू में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, कुलबीर सिंह जीरा ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग

मक्कू में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, कुलबीर सिंह जीरा ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग
मक्कू, (तिलक सिंह राय):
सब-तहसील मक्कू में रविवार को उस समय दहशत का माहौल बन गया जब अज्ञात हमलावरों ने दिनदहाड़े एक युवा दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद पूरे शहर में भय और रोष का माहौल बन गया। व्यापारियों ने विरोध स्वरूप मक्कू शहर को पूरी तरह बंद रखा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मक्कू के मुख्य चौक बाजार में युवा दुकानदार गुरचरण सिंह उर्फ काला गाबा अपनी दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान कुछ अज्ञात युवक वहां पहुंचे और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गंभीर रूप से घायल गुरचरण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष एवं जीरा के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के साथ दुख साझा किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला।
कुलबीर सिंह जीरा ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। खुलेआम बाजारों में हत्याएं हो रही हैं और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि गैंगस्टर और आपराधिक तत्व बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि सरकार उन पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल रही है।
उन्होंने कहा कि मक्कू के भीड़भाड़ वाले इलाके में, पुलिस थाने से कुछ ही दूरी पर दिनदहाड़े एक युवक की हत्या होना प्रदेश की खराब कानून-व्यवस्था का स्पष्ट प्रमाण है। जीरा ने आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री अपराध और गैंगस्टरवाद पर नियंत्रण पाने में असफल साबित हुए हैं, इसलिए उन्हें नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
उन्होंने जिला पुलिस प्रमुख को भी चेतावनी देते हुए कहा कि केवल दिखावटी उपलब्धियों के बजाय कानून-व्यवस्था को मजबूत करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हाल ही में पुलिस कर्मियों पर हुए हमलों के आरोपी भी अभी तक गिरफ्तार नहीं किए जा सके हैं, ऐसे में आम लोगों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित की जा सकती है।
कुलबीर सिंह जीरा ने पंजाब के डीजीपी और पुलिस प्रशासन से मांग की कि इस हत्याकांड में शामिल आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके और लोगों में फैला भय का माहौल समाप्त हो सके।
उल्लेखनीय है कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हमलावर पहले दुकान पर आए, दुकानदार की रेकी की और ठंडा पेय खरीदकर चले गए। कुछ समय बाद वे दोबारा लौटे और गुरचरण सिंह उर्फ काला गाबा पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई ।
इस घटना के बाद कांग्रेस जिला अध्यक्ष की रूप रेखा के अंतर्गत थाने के आगे रोष प्रदर्शन किया गया जिसमें क़त्ल करने वालों के ऊपर मामला दर्ज करने और उनकी तलाश कर गिरफ्तार करने की मांग उठाई गई।जो देर शाम को जिला पुलिस ओर तहसील पुलिस अध्यक्ष की ओर से पहुंच कर मामला दर्ज कर 24 घण्टे के लिए धरना प्रदर्शन रद करवाया गया और जल्दी कत्लों को हिरासत में लेने का आईश्वशन दिया गया।

1
35 views

Comment