शाहपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक समीक्षा बैठक सम्पन्न....
शाहपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक समीक्षा बैठक सम्पन्न....
रिपोर्ट -
भगवानदास शाह
जिला प्रभारी ग्यारसीलाल रावत व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र महाजन ने कार्यकर्ताओं को किया संबोधित, आगामी कार्यक्रमों की बनाई रणनीति....
शाहपुर। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शाहपुर में ब्लॉक एवं मंडलम स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों एवं जनसंपर्क अभियानों की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में जिला प्रभारी, पूर्व विधायक एवं जिला प्रभारी ग्यारसीलाल रावत तथा ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष माननीय श्री रविन्द्र महाजन विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने पर जोर दिया।
अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर निर्भर करती है। उन्होंने आगामी राजनीतिक एवं जनहित कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर ठाकुर सुरेंद्र सिंह, इंद्रसेन देशमुख, आशिष भगत, रामभाऊ लांडे, किशोर देशमुख, शैलेन्द्र इंगले, मुरलीधर महाजन, आरती लांडे, नितिन इंगले, किशोर खांडवेकर, सुधीर बाविस्कर, कैलाश असेरकर, पदम चौहान,मुकेश महाजन, सोहनलाल जवरे,कृष्णा भील, अजय पाटिल, संतोष भोबड़े, राजेंद्र गावंडे, अरुण चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
1. ग्यारसीलाल रावत ने कहा कि
"कांग्रेस संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। जनता के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए कांग्रेस जनहित की लड़ाई निरंतर लड़ती रहेगी। सभी कार्यकर्ता आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करें।"
2. रविन्द्र महाजन कहा कि :
"शाहपुर क्षेत्र में कांग्रेस संगठन लगातार मजबूत हो रहा है। कार्यकर्ताओं के उत्साह और समर्पण से संगठन को नई ताकत मिल रही है। आने वाले समय में कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाएगी और आमजन की आवाज को मजबूती से उठाएगी।"