चौपारण : रमा खलखो का पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला से भेंट
चौपारण : पूर्व विधायक श्री उमाशंकर अकेला के आवास पर आज एक प्रमुख राजनेता और वर्तमान झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रमा खलखो जी का आगमन हुआ।
इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय राजनीतिक परिदृश्य और आगामी चुनावों को लेकर चर्चा की। रमा खलखो के इस दौरे से स्थानीय राजनीतिक गतिविधियों में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।