हैदरनगर ग्रामीण फीडर में मंगलवार को विद्युतापूर्ति बंद रहेगी
पलामू: हैदरनगर के चौकड़ी विद्युत सब स्टेशन के ग्रामीण फीडर में मरम्मत कार्य के कारण मंगलवार सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक हैदरनगर (चौकड़ी) के ग्रामीण फीडर से विद्युतापूर्ति बंद रहेगी।
यह जानकारी विद्युत अवर प्रमंडल जपला के सहायक अभियंता राम प्रसाद महतो ने दी। मरम्मत कार्य के दौरान विद्युत सेवा अस्थायी रूप से बाधित रहेगी ताकि आवश्यक सुधार और रखरखाव किया जा सके।