logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हुसैनाबाद: किसानों को खरीफ बीज की तत्काल उपलब्धता की मांग

हुसैनाबाद, पलामू: हुसैनाबाद व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं पैक्स अध्यक्ष संघ पलामू के जिलाध्यक्ष कृष्णा बैठा ने खरीफ मौसम के मद्देनजर किसानों की समस्याओं को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि रोहिणी नक्षत्र के बीत जाने के बाद भी किसानों को आवश्यक बीज उपलब्ध नहीं कराए गए हैं, जबकि खेती का महत्वपूर्ण समय शुरू हो चुका है।

कृष्णा बैठा ने बताया कि सरकार किसानों को कम वर्षा की संभावना के लिए सचेत कर समय पर खेती की तैयारी करने की सलाह दे रही है, लेकिन बीज वितरण में देरी के कारण किसानों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिला कृषि कार्यालय भी आवश्यक निर्देशों की प्रतीक्षा कर रहा है, जिससे किसानों में असमंजस और चिंता बनी हुई है। कृष्णा बैठा ने सरकार से एक सप्ताह के भीतर सभी खरीफ फसलों के बीज उपलब्ध कराने की मांग की है ताकि खेती प्रभावित न हो।

0
24 views

Comment