विदेश में देश का नाम रोशन करने वाली नीपम चौहान को भारतीय किसान यूनियन किया सम्मानित......
कैराना :- देश और जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकाने वाली होनहार बेटी नीपम चौहान का आज भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) द्वारा भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। नीपम चौहान ने विदेश की धरती पर शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे 25 साल बाद हिंदुस्तान के नाम कांस्य पदक (Bronze Medal) जीतकर इतिहास रचा है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है भारतीय किसान यूनियन के जिला सचिव चौधरी गुरदीप सिंह जी के आवास "सिताब सिंह मार्केट" पर शाम 5:00 बजे एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। जहाँ जिले की इस गौरवशाली बेटी को उनकी इस अद्भुत सफलता के लिए सम्मानित किया गया भारतीय किसान यूनियन के सभी सम्मानित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने चौधरी गुरदीप सिंह जी के आवास पर पहुँचकर जिले की बेटी का हौसला बढ़ाया
इस अवसर पर कपिल खाटियान प्रदेश उपाध्यक्ष
पुष्कर सैनी मंडल महासचिव
गय्यूर हसन मंडल सचिव
गुरदीप चौधरी जिला सचिव
इमरान चौधरी जिला सचिव
फैज़ान अहमद नगर महामंत्री
नईम मिर्जा उपाध्यक्ष
मौहम्मद अहमद खान, उपाध्यक्ष
नौशाद खान सचिव
चौधरी आसिफ चौहान एडवोकेट
राजपाल मेंम्बर
नदीम फरीदी आदि मोजूद रहे