रवि मौर्या व जितेंद्र दयालु को झांसी मंडल प्रभारी बनाए जाने पर मो. इकलाख एडवोकेट ने दी बधाई, बहन मायावती का जताया आभार
जालौन। बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं अधिवक्ता मो. इकलाख एडवोकेट ने पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रवि मौर्या एवं जितेंद्र दयालु को झांसी मंडल प्रभारी बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस नियुक्ति को संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया
मो. इकलाख एडवोकेट ने कहा कि दोनों नेताओं ने लंबे समय से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है उनकी मेहनत, निष्ठा और संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रवि मौर्या और जितेंद्र दयालु अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए झाँसी मंडल में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे
इस अवसर पर मो. इकलाख एडवोकेट ने बसपा सुप्रीमो एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का भी विशेष आभार व्यक्त किया उन्होंने कहा कि बहन मायावती का नेतृत्व हमेशा कार्यकर्ताओं को सम्मान और आगे बढ़ने का अवसर देता रहा है। पार्टी नेतृत्व द्वारा योग्य एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपना संगठन की मजबूती का प्रमाण है
उन्होंने कहा कि बहन मायावती के मार्गदर्शन में बहुजन समाज पार्टी सामाजिक न्याय, समानता और सर्वजन हिताय की विचारधारा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। नव-नियुक्त मंडल प्रभारियों की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी
इस मौके पर बसपा कार्यकर्ताओं ने भी रवि मौर्या एवं जितेंद्र दयालु को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल और सफल कार्यकाल की कामना की