लखनऊ: सहकारिता भवन में ग्रामीण स्वास्थ्य योजनाओं पर चर्चा
लखनऊ: राजधानी के सहकारिता भवन में उत्तर प्रदेश सरकार के सहकारिता राज्य मंत्री एवं सभापति श्री शिवेन्द्र सिंह जी ने CMSED ग्रामीण स्वास्थ्य शिक्षण संस्थान के प्रबंध निदेशक Mr. चंद्र शेखर जी और CCAI के प्रेजिडेंट Mr. डी. बी. सिंह जी से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात में ग्रामीण स्वास्थ्य और रोजगार से संबंधित मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिससे प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में हलचल मची।
बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता, प्रशिक्षण कार्यक्रम और रोजगार सृजन के प्रयासों पर विशेष रूप से विचार किया गया। मंत्री श्री शिवेन्द्र सिंह जी ने इन योजनाओं में गहरी रुचि दिखाई और भविष्य में सहयोग व विस्तार के संकेत दिए। इसके अतिरिक्त, व्यक्तिगत और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई, जिस पर मंत्री जी ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया।
रिपोर्ट :विशेष संबाददाता )
अनिरुद्ध कुमार विश्वकर्मा
AIMA मीडिया न्यूज़
8737846399