logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तिल्दा नेवरा में पत्रकार सम्मान समारोह 4 जून को आयोजित ब्रह्माकुमारीज और पार्षद रानी जैन का साझा आयोजन

तिल्दा नेवरा: पत्रकारिता दिवस के उपलक्ष्य में क्षेत्र के पत्रकारों के सम्मान के लिए 4 जून 2026 को एक भव्य पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रजापिता ब्रह्माकुमारिज केंद्र तिल्दा द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह की निवेदक वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद रानी सौरभ जैन हैं।

कार्यक्रम में तिल्दा-नेवरा क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकार मोती ज्ञानचंदानी, गौरी शंकर सैनी, मोहन राजपूत, जैनेन्द्र बघेल, शिव वर्मा, दिलीप वर्मा, रितेश वाधवा, गोवर्धन यदु, प्रदीप कुमार पंडा, प्रेम बंजारे, नितिन जायसवाल, निखिल वाधवा सहित कई वरिष्ठ एवं युवा कलमकारों का अभिनंदन किया जाएगा। नगर पालिका पार्षद रानी सौरभ जैन और ब्रह्माकुमारिज प्रबंधन ने सभी सम्माननीय पत्रकारों, गणमान्य नागरिकों और समाजसेवी साथियों से इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर गरिमा बढ़ाने की अपील की है।

7
955 views

Comment