logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कर्नाटक हाईकोर्ट ने अपराधियों पर सख्त सजा की वकालत की

कर्नाटक: कर्नाटक हाईकोर्ट ने मिडिल ईस्ट के मुस्लिम देशों जैसी सजा के समर्थन में कहा कि अपराधियों का हाथ-पैर काटने जैसी सख्त सजा लागू करनी चाहिए ताकि कानून का भय कायम रहे। जस्टिस आर नटराज ने यह टिप्पणी मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के छात्र गोपी रेड्डी कार्तिक रेड्डी की रेप मामले में जमानत याचिका की सुनवाई के दौरान की। कोर्ट ने कहा कि वर्तमान कानून अपराधियों के खिलाफ प्रभावी नहीं हैं, जिससे अपराध बढ़ रहे हैं।

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर अगली सुनवाई आठ जून तक के लिए स्थगित कर दी है। जस्टिस नटराज ने चिंता जताई कि कानून की ताकत कमजोर हो गई है क्योंकि अपराधियों से सख्ती से निपटा नहीं जा रहा। गोपी रेड्डी पर उसकी क्लासमेट द्वारा जबरन यौन शोषण का आरोप है, जो 5 अप्रैल से न्यायिक हिरासत में हैं। दोनों के बीच पहले रिलेशनशिप था, लेकिन महिला ने बाद में दूरी बना ली थी।

0
34 views

Comment