जिला भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान 2 से 3 जून को होगा*
*0 उद्घाटन सत्र में डॉ रमन सिंह होंगे शामिल*
राजनांदगांव
जिला भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान 2 से 3 जून को होगा*
*0 उद्घाटन सत्र में डॉ रमन सिंह होंगे शामिल*
राजनांदगांव 2 जून ।
विश्व की सबसे ज्यादा सदस्य संख्या वाली भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपने पुराने एव नवीन कार्यकर्ताओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत विभिन्न विषयों पर 2 से 3 जून तक सचिता लॉन, ठेकुआ में प्रशिक्षण दिया जाएगा ।
आज 2 जून मंगलवार को प्रातः 9 बजे डिजिटल पंजीयन और स्वल्पाहार के पश्चात प्रातः 10:00 बजे को पूर्व महापौर शरद वर्मा द्वारा ध्वजारोहण होगा । प्रशिक्षण अभियान का महत्व एवं प्रस्तावना जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत द्वारा किया जाएगा । 11 बजे प्रथम सत्र के रूप में अपनी सरकार की गरीब कल्याण योजना और क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका पर प्रशिक्षण दिया जाएगा । इसी तरह से हमारा वैचारिक अधिष्ठान,एकात्म मानववाद दर्शन, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, पच निष्ठा, देश के समक्ष चुनौतियां राजनीतिक एवं सामाजिक, कार्य विस्तार बुथ प्रबंधन, मन की बात, आईटी सेल, एवं विभिन्न सत्रों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को देश की परिस्थितियों के बारे में अवगत कराया जाएगा ।
भाजपा मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार उद्घाटन सत्र में मुख्य वक्ता प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह होंगे ।
प्रशिक्षक टोली के माध्यम से अभियान की लगातार तैयारी की जा रही हैं । प्रशिक्षण वर्ग में स्थानीय स्तर के उत्पादों को वरीयता प्रदान की जाती है । और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देकर देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने का प्रयास किया जाता है ।
आज आयोजित सत्रों कोप्रशिक्षण देने वालों में प्रमुख रूप से प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय जी, सांसद संतोष पांडे जी,प्रदेश प्रशिक्षण विभाग के संयोजक डॉ अवधेश जैन, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, प्रदेश आईटी सेल के संयोजक प्रमोद सिंह द्वारा भी विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा । रात्रि को सांस्कृतिक एवं ज्ञानवर्धक कार्यक्रम के साथ दिन भर के सत्रो मे आए विषयो पर परीक्षा भी होगी ।सभी सूचित कार्यकर्ता रात्रि विश्राम प्रशिक्षण स्थल पर ही करेंगे ।
*Devashish Govind Tokekar*
*VANDE Bharat live tv news Nagpur*
Editor/Reporter/Journalist
RNI:- MPBIL/25/A1465
*Indian Council of press,Nagpur*
Journalist Cell
*All India Media Association
Nagpur*
*District President*
*Delhi Crime Press*
RNI NO : DELHIN/2005/15378
AD.Associate /Reporter
*INDIAN PRESS UNION*
District Reporter
Contact no.
9422428110/9146095536
Head office:- plot no 18/19, flat no. 201,Harmony emporise, Payal -pallavi society new Manish Nagar somalwada nagpur - 440015