कटिहार कोढ़ा में भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, एक गंभीर
कटिहार : कोढ़ा थाना क्षेत्र के खेरिया में तेज रफ्तार के कारण एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है और जीवन-मरण की लड़ाई लड़ रहा है।
पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। स्थानीय अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटे हैं।