उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ी अपडेट
उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी सूचना। भर्ती बोर्ड ने परीक्षा केंद्र वाले जिलों की जानकारी जारी कर दी है। अभ्यर्थी अपनी जिला सूचना पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं तथा ई-केवाईसी के लिए आधार कार्ड अनलॉक रखना न भूलें। परीक्षा 8, 9 एवं 10 जून को आयोजित होगी। प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से तीन दिन पूर्व जारी किए जाएंगे।