उत्तर प्रदेश में पश्चिम विक्षोभ सक्रिय,आंधी बारिश की आशंका।तापमान गिरेगा,गर्मी से मिलेगी राहत।
उत्तर प्रदेश के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया। इसके प्रभाव से मेरठ, मुरादाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, बिजनौर और आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही बढ़ी तथा कई स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण वातावरण में नमी बढ़ी है, जिससे तापमान में गिरावट आने की संभावना है। तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की कमी दर्ज की जा सकती है। वहीं, धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की भी संभावना व्यक्त की जा रही है।
पश्चिमी विक्षोभ हिमालयी क्षेत्रों से होते हुए उत्तर भारत के मैदानी इलाकों को प्रभावित कर रहा है। इसके चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर बना रहेगा।अगले 24 से 48 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश होने तथा कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, वहीं मौसम में अचानक बदलाव के कारण सतर्क रहने की भी आवश्यकता है।