logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*ब्रैकिंग न्यूज़ हापुड़* *बच्चा न होने और रुपये की मांग को लेकर विवाहिता पर कहर, ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप; CCTV में कैद हुई घटना*

*ब्रैकिंग न्यूज़ हापुड़*
*बच्चा न होने और रुपये की मांग को लेकर विवाहिता पर कहर, ससुराल पक्ष पर मारपीट का आरोप; CCTV में कैद हुई घटना*
रिपोर्ट-*अतुल त्यागी*(मैनेजिंग डायरेक्टर)(CTV)क्राइम टीवी भारत लाइव न्यूज़ चैनल हापुड
गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)।थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र की बाग कॉलोनी निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर बच्चा न होने और रुपये की मांग को लेकर मारपीट करने तथा जान से मारने की नीयत से हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता मनीषा का कहना है कि उसके साथ की गई मारपीट की पूरी घटना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है।पीड़िता के अनुसार ससुराल पक्ष के लोग लंबे समय से उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि हाल ही में रुपये की मांग और बच्चा न होने को लेकर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। घटना में घायल होने के बावजूद उसे न्याय नहीं मिल सका।
मनीषा और उसके परिजनों का आरोप है कि घटना की तहरीर थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। इतना ही नहीं, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी नहीं कराया गया। इससे परिवार में रोष व्याप्त है।पीड़िता के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। न्याय की आस में परिवार ने मीडिया के माध्यम से अपनी पीड़ा सार्वजनिक करते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की गुहार लगाई है।फिलहाल मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। पीड़ित परिवार का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे। वहीं पुलिस का पक्ष सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

0
35 views

Comment