logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जनता दर्शन में एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने सुनीं फरियादें, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश


मिर्जापुर। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे फरियादियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया।
जनसुनवाई के दौरान एसपी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए तथा प्रत्येक मामले में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण कर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाए। साथ ही शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा करने पर भी जोर दिया।
इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जनता दर्शन कार्यक्रम के माध्यम से पुलिस प्रशासन लगातार आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का प्रयास कर रहा है, जिससे लोगों को अपनी शिकायतें सीधे वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है।

8
925 views

Comment