जी.बी. कॉलेज नवगछिया के तीन छात्रों का अग्निवीर भर्ती में चयन
कॉलेज में खुशी का माहौल
नवगछिया । जी.बी. कॉलेज, नवगछिया के तीन छात्रों का भारतीय सेना
जी.बी. कॉलेज नवगछिया के तीन छात्रों का अग्निवीर भर्ती में चयन
कॉलेज में खुशी का माहौल
नवगछिया । जी.बी. कॉलेज, नवगछिया के तीन छात्रों का भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती में चयन होने से कॉलेज परिसर में हर्ष का माहौल है। छात्रों की इस सफलता पर कॉलेज प्रशासन, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
चयनित छात्रों में आशुतोष कुमार, पिता श्री नंद कुमार सिंह, निवासी नगरह (नवगछिया), सौरभ कुमार, पिता श्री नागेश्वर राय, निवासी नवगछिया तथा कृष्ण कुमार, पिता श्री करुण दयाल भारती, निवासी खरीक बाजार शामिल हैं। तीनों छात्रों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासित तैयारी के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।
छात्रों के चयन की सूचना मिलते ही कॉलेज परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्येंद्र कुमार, डॉ. मो. अर्शदुज्जमा, प्रधान सहायक मो. रिजवान अली सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर एनसीसी के एएनओ लेफ्टिनेंट (डॉ.) दिव्य प्रियदर्शी ने कहा कि छात्रों ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन, लगन एवं दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि केवल छात्रों और उनके परिवारों के लिए ही नहीं, बल्कि पूरे नवगछिया एवं भागलपुर क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
उन्होंने कहा, "एनसीसी कैडेटों एवं युवाओं के लिए यह सफलता प्रेरणास्रोत है। आशुतोष, सौरभ और कृष्ण ने यह साबित कर दिया है कि निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास के बल पर कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। हमें पूरा विश्वास है कि ये सभी भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवा देकर राष्ट्र की सुरक्षा, सम्मान और गौरव को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।"
कॉलेज प्रशासन ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता अन्य छात्रों को भी देश सेवा के लिए प्रेरित करेगी। साथ ही यह कॉलेज की शैक्षणिक एवं अनुशासनात्मक परंपरा को भी मजबूत करने वाली उपलब्धि है।
चयनित छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों एवं एनसीसी के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना में सेवा करना उनका सपना था, जो अब साकार हुआ है। आने वाले समय में वे पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ देश की सेवा करेंगे।
छात्रों की इस उपलब्धि पर कॉलेज परिवार एवं क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।