पुष्कर: राहुल गांधी कांग्रेस शिविर के समापन में शामिल होंगे
राजस्थान: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 1 जून (सोमवार) को राजस्थान के पुष्कर पहुंच रहे हैं। वे सुबह 11 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सीधे पुष्कर स्थित 'वाइल्ड रोज़ रिसॉर्ट' जाएंगे।
पुष्कर में राहुल गांधी कांग्रेस के 10 दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन एवं प्रशिक्षण शिविर के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह शिविर पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं के प्रशिक्षण एवं चिंतन के लिए आयोजित किया गया था।