कराओके सिंगिंग प्रतियोगिता में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा।
इंदौर | कवि कला और कलाकार कल्याण कोष इंदौर संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम कराओके सिंगिंग प्रतियोगिता 2026 में 50 से अधिक गायकों ने हिस्सा लिया एवं एक से बढ़कर प्रस्तुति दी।
दो राउंड में होने वाली इस संगीत प्रतियोगिता में हर एक गायक ने अपनी अनूठी छाप छोड़ी। कार्यक्रम प्रभारी गीतकार दामोदर विरमाल ने बताया कि उक्त आयोजन की तैयारी पिछले 30 दिनों से चल रही थी एवं आयोजक श्री जितेंद्र शिवहरे के अथक प्रयासों से सुसज्जित इस भव्य आयोजन में मुख्य अतिथि पं. श्री योगेंद्र महंत जी एवं विशेष अतिथि व सहयोगी श्री विष्णु सिंह कुशवाह (पूर्व एसपीजी कमांडो), श्रीमती दीपा जैन मेडम (शिक्षिका), श्री जगदीश पचौरी जी (समाज सेवक), इंदौर, डॉ विजय सालविया जी (समाजसेवी), श्रीमती कांति बिल्लौरे (शिक्षिका) आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।
दूसरे राउंड में 10 प्रतिभागियों में से ऋद्धि तिवारी प्रथम, गोविंदपाल सिंह रंधावा द्वितीय एवं मुकुल हिंगोले को नगद पुरस्कार व सम्मानपत्र एवं अन्य 7 प्रतिभागियों को सांत्वना (स्मृति चिन्ह) व सम्मानपत्र निर्णयक श्री महेश राव सर एवं सुश्री क्षमा साद गुर्जर जी द्वारा प्रदान किए गए।
इस अवसर पर समिति के व्यवस्थापक सदस्य एडवोकेट श्री एल एन पुरोहित, आयोजक जितेंद्र शिवहरे, राहुल मिश्रा इलाहाबादी, सुनील सिपाही, जितेंद्र राज, विनोद विनम्र, मनोहर बाबा, दिनेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
आयोजन का सफल संचालन एंकर माज़िदा खान एवं दामोदर विरमाल ने किया।
अपने क्षेत्र की साहित्य कला एवं शिक्षा से जुड़ी खबरों के निशुल्क प्रकाशन हेतु आज ही हमसे जुड़े।
Team : All India Media Association
📨 everythingnewsmp@gmail.com
स्वतंत्र लेखक एवं पत्रकार : दामोदर विरमाल