logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बीपीएस महिला इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग की प्राचार्या बनीं प्रो. कल्पना दहिया


खानपुर कलां, 1 जून 2026।

भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां की कुलपति प्रो. सुदेश द्वारा जारी आदेशानुसार बीपीएस महिला इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग की प्राचार्या का कार्यभार गृह विज्ञान विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. कल्पना दहिया को सौंपा गया है। डॉ. कल्पना दहिया ने सोमवार को विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण कर लिया। प्रो कल्पना अपने वर्तमान शैक्षणिक एवं प्रशासनिक दायित्वों के साथ-साथ प्राचार्य का अतिरिक्त दायित्व भी संभालेंगी।

इस अवसर पर संस्थान के शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने डॉ. कल्पना दहिया का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संस्थान शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन एवं नवाचार के नए आयाम स्थापित करेगा।

डॉ. कल्पना दहिया ने विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सुदेश का धन्यवाद करते हुए कहा कि जो भरोसा कुलपति ने उन पर जताया है , उसे पूरा करने का भरसक प्रयास किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि बीपीएस महिला इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग की पूर्व प्राचार्य एवं भौतिक विज्ञान विभाग की वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. सुषमा जोशी 31 मई 2026 को सेवानिवृत्त हो गईं। उनके सेवानिवृत्त होने के उपरांत विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा डॉ. कल्पना दहिया को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

संस्थान परिवार ने डॉ. कल्पना दहिया के सफल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संस्थान नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा तथा छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।

फोटो कैप्शन :-प्रो कल्पना दहिया।

0
0 views

Comment