logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पश्चिम बंगाल में महिलाओं के लिए बड़ी सौगात: 1 जून से सरकारी बसों में सफर हुआ बिल्कुल मुफ्त!

पश्चिम बंगाल,१ जून २०२६: पश्चिम बंगाल सरकार (Govt. of West Bengal) ने महिलाओं को एक बेहतरीन तोहफा दिया है। राज्य में 1 जून से सरकारी बसों (WBTC) में महिलाओं के लिए मुफ्त सफर की शुरुआत हो चुकी है।
​इस योजना के तहत महिलाएं बिना कोई किराया दिए राज्य परिवहन की बसों में यात्रा कर सकेंगी। सफर के दौरान उन्हें बस कंडक्टर द्वारा एक 'जीरो वैल्यू टिकट' (Zero Value Ticket) जारी किया जाएगा।
​फ्री सफर के लिए कौन-कौन से दस्तावेज जरूरी हैं?
​फ्री यात्रा का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को अपने पास एक वैध पहचान पत्र रखना होगा। निम्नलिखित में से कोई भी एक दस्तावेज दिखाकर 'जीरो वैल्यू टिकट' प्राप्त किया जा सकता है:
​आधार कार्ड
​वोटर आईडी कार्ड
​ड्राइविंग लाइसेंस
​पैन कार्ड
​पासपोर्ट
​आयुष्मान भारत कार्ड
​मनरेगा जॉब कार्ड
​फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज
​सरकारी/PSU कर्मचारी आईडी कार्ड
​छात्र पहचान पत्र (Student ID Card)
​पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा जारी अन्य कोई भी पहचान पत्र
​महत्वपूर्ण नोट: जब तक महिलाओं को इस योजना के लिए विशेष 'स्मार्ट कार्ड' जारी नहीं कर दिए जाते, तब तक वे ऊपर दिए गए किसी भी वैध दस्तावेज को दिखाकर मुफ्त सफर का आनंद ले सकती हैं।

80
2559 views

Comment