logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मेरठ : किशोरी ने तीसरी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी की कोशिश, जुनैद नाम के आरोपी पर धर्म छिपाकर दोस्ती करने और यौन शोषण का आरोप

मेडिकल थाना क्षेत्र की 17 साल की किशोरी से भैंसा गांव के जुनैद ने धर्म छिपाकर दोस्ती की और शादी का झांसा देकर यौन शोषण किया। आरोपी ने शनिवार को पीड़िता के घर पहुंचकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के भाई के पहुंचने पर आरोपी भाग गया। आरोपी के परिजनों ने पीड़ित परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। डिप्रेशन में आकर रविवार सुबह किशोरी ने तीसरी मंजिल स्थित फ्लैट से कूदकर खुदकुशी की कोशिश की।

किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी को मवाना थाना थाना क्षेत्र के भैंसा गांव निवासी जुनैद कई दिन से परेशान कर रहा है। जुनैद ने अपने परिवार के साथ मिलकर उनकी बेटी को जाल में फंसाया है। शादी का झांसा दे कुछ समय से परेशान कर रहा था। शनिवार को परिवार के सदस्य घर पर नहीं थे। तब आरोपी उनके घर आया था लेकिन किशोरी के भाई को देखकर भाग गया। किशोरी से आरोपी के संबंध में पूछताछ कर परिजनों ने आरोपी के घरवालों से शिकायत की।

उन्होंने जुनैद की मां से मोबाइल पर बात की तो उन्हें धमकी दी कि कोई शिकायत की तो उनके लड़के को गोली मार देंगे। इसके बाद किशोरी व उसके परिजन डर गए। किशोरी अवसाद में चली गई। रविवार सुबह करीब 10:30 बजे उसने अपने घर की तीसरी मंजिल से कूदकर जान देने की कोशिश की। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसकी रीढ़ और पैर की हड्डियां टूट गई हैं और हालत चिंताजनक बनी हुई है।

0
0 views

Comment