logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

समंदर जैसे दिल के मालिक एडवोकेट आरिफ़ ख़ान भाई से इमदाद फाउंडेशन के मंच पर हुई मुलाक़ात मेरे लिए बेहद यादगार और खुशनुमा पल रही।

समंदर जैसे दिल के मालिक एडवोकेट आरिफ़ ख़ान भाई से इमदाद फाउंडेशन के मंच पर हुई मुलाक़ात मेरे लिए बेहद यादगार और खुशनुमा पल रही।
आरिफ़ भाई की शख्सियत का सबसे खूबसूरत पहलू यह है कि उनके दिल में तालीम (शिक्षा) को लेकर जो जज़्बा और फ़िक्र है, वह क़ाबिले-तारीफ़ ही नहीं बल्कि दूसरों के लिए मिसाल भी है। आज के दौर में जहां लोग सिर्फ अपनी तरक्की के बारे में सोचते हैं, वहीं आरिफ़ भाई समाज के पिछड़े, ज़रूरतमंद और तालीम से महरूम लोगों को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत रहते हैं।
अल्लाह तआला ने उन्हें इल्म, इज़्ज़त और मक़ाम से नवाज़ा है, और वह इन नेमतों का इस्तेमाल इंसानियत की खिदमत में कर रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में लोगों को जागरूक करना, युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना और ज़रूरतमंदों की मदद के लिए हर वक्त तैयार रहना उनकी ख़ास पहचान है।
कौम और समाज को आज ऐसे ही रहनुमा और ख़िदमतगार लोगों की ज़रूरत है जो बिना किसी लालच के लोगों के लिए काम करें और नई नस्ल को तालीम और तरक्की की राह दिखाएं। आरिफ़ भाई का यह जज़्बा आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
दुआ है कि अल्लाह तआला आरिफ़ ख़ान भाई को सेहत, बरकत, इज़्ज़त और बेशुमार कामयाबियों से नवाज़े, और उन्हें इसी तरह बढ़-चढ़कर इंसानियत, तालीम और कौम की ख़िदमत करने की तौफ़ीक़ अता फ़रमाए। आमीन।

16
3184 views

Comment