बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का भागलपुर दौरा
भागलपुर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर का दौरा किया और विक्रमशिला सेतु पर बने बेली ब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से बेली ब्रिज पर आवाजाही शुरू कराने के संबंध में चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने निर्माण की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि पुल का उपयोग जल्द से जल्द शुरू किया जा सके। सम्राट चौधरी ने क्षेत्रीय विकास और यातायात सुगमता को सुनिश्चित करने पर जोर दिया।