जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इंदौर में वाहन चालक की संविदा भर्ती, 18 जून तक आवेदन आमंत्रित
*जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इंदौर में वाहन चालक की संविदा भर्ती, 18 जून तक आवेदन आमंत्रित*
इंदौर, 30 मई 2026
जिला न्यायालय इंदौर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुदान अंतर्गत संचालित बहुउपयोगी वाहन के लिए संविदा आधार पर एक वाहन चालक के पद पर भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी की गई है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायाधीश एवं सचिव श्री शिवराज सिंह गवली ने जानकारी दी है कि चयनित अभ्यर्थी की नियुक्ति दो वर्ष की संविदा अवधि के लिए की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी भर्ती संबंधी विस्तृत विज्ञप्ति एवं आवेदन पत्र का प्रारूप जिला न्यायालय इंदौर की आधिकारिक वेबसाइट https://indore.dcourts.gov.in/ से डाउनलोड कर सकते हैं। वाहन चालक पद के लिए आवेदन प्रक्रिया 1 जून 2026 से प्रारंभ होगी। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 जून 2026 सायं 5 बजे निर्धारित की गई है।
इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र जिला न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, इंदौर कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
---#JansamparkMP #indore #इंदौर #Recruitment #JobOpportunity #LegalServices
Jansampark Madhya Pradesh