अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की छोटी बेटी टिफनी ट्रंप अपने पति माइकल बोलस के साथ इंडिया में है...
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की छोटी बेटी टिफनी ट्रंप अपने पति माइकल बोलस के साथ इंडिया में है। भारत घूमने आईं टिफनी ट्रंप ने यात्रा की शुरुआत देश की राजधानी दिल्ली से की। शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली के प्रसिद्ध स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया X (ट्वीटर) पर मंदिर की भव्यता और अद्भुत शिल्पकला की तस्वीरें पोस्ट करते हुए जमकर तारीफ की। इसके बाद शनिवार को वो आगरा पहुंचीं, जहां उन्होंने दुनिया के सात अजूबों में शामिल 'ताजमहल' का दीदार किया।
जानकारी के अनुसार टिफनी ट्रंप और माइकल बोलस जैसलमेर में रात्रि विश्राम करेंगे। उनके कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध सोनार दुर्ग सहित अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों का भ्रमण भी शामिल है। विदेशी मेहमानों के इस दौरे को लेकर पर्यटन नगरी जैसलमेर में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।