ब्रेकिंग न्यूज़ युवक की पिटाई, गंभीर हालत में पूर्णिया रेफर
नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत बनिया गांव में खेत में भैंस चराने का विरोध करना एक युवक को महं
🔴ब्रेकिंग न्यूज़ 👉 युवक की पिटाई, गंभीर हालत में पूर्णिया रेफर
🌀नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत बनिया गांव में खेत में भैंस चराने का विरोध करना एक युवक को महंगा पड़ गया.
👉आपसी विवाद में हुई मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज व अस्पताल रेफर किया गया है. बनिया गांव के महेंद्र सिंह का पुत्र अरुण कुमार का आरोप है कि भवानीपुर गांव के कुछ भैंस पालक अक्सर उनके खेत में भैंस छोड़ देते थे, जिससे फसल को नुकसान पहुंचता था. शनिवार को इसी बात का विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गयी. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोपितों ने लाठी-डंडे से अरुण कुमार की जमकर पिटाई कर दी. घायल अरुण कुमार को अनुमंडल अस्पताल से चिकित्सकों ने पूर्णिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.