logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुरैना में मनीषा को निःशुल्क लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से राहत AIMA MEDIA रिपोर्टर अनिल कुशवाह Social Media Activist | News Editor संपर्क: 9340662713

मुरैना : ग्राम कान्हा का पुरा निवासी 32 वर्षीय श्रीमती मनीषा पिछले कई दिनों से पेट दर्द से परेशान थीं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे महंगे निजी अस्पताल में इलाज नहीं करा पा रही थीं। 26 मई 2026 को उन्हें जिला चिकित्सालय मुरैना में भर्ती कराया गया, जहां जांच में पित्ताशय में पथरी पाई गई।

डॉ. जी. एस. तोमर के मार्गदर्शन में सर्जन डॉ. प्रदीप मिश्रा एवं उनकी टीम ने लेप्रोस्कोपिक सर्जरी के माध्यम से सफल ऑपरेशन किया। इस आधुनिक तकनीक से मनीषा को कम दर्द हुआ और जल्दी स्वास्थ्य लाभ मिला। 30 मई को उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। पूरे उपचार को निःशुल्क किया गया जिससे परिवार पर कोई आर्थिक बोझ नहीं पड़ा। मनीषा और उनके परिजनों ने चिकित्सकों की देखभाल और मानवीय संवेदनाओं की प्रशंसा की।
🗞️ AIMA MEDIA
✍️ रिपोर्टर अनिल कुशवाह
Social Media Activist | News Editor
📞 संपर्क: 9340662713
AIMA MEDIA — जन-जन की आवाज

0
88 views

Comment