logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

Raipur Murder: रायपुर में युवक की चाकू मारकर हत्या; आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर में की तोड़फोड़, गाड़ी में लगाई आग

राजधानी रायपुर से लगे मंदिर हसौद क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर में तोड़फोड़ कर दी और बाहर खड़े वाहन में आग लगा दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

जानकारी के अनुसार मंदिर हसौद के सतनामी मोहल्ला निवासी तोषक भारती की आपसी विवाद के दौरान चाकू मारकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

हत्या के बाद भड़का लोगों का गुस्सा

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर पर हमला कर तोड़फोड़ की। इसके साथ ही घर के बाहर खड़ी एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया गया। सूचना मिलते ही मंदिर हसौद थाना पुलिस और अन्य पुलिस बल मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया।



दो दिनों में दूसरी हत्या से बढ़ी चिंता

मंदिर हसौद क्षेत्र में बीते दो दिनों के भीतर हत्या की यह दूसरी बड़ी वारदात है। इससे पहले 22 मई से लापता युवक भुवनेश्वर कुमार का शव महासमुंद जिले में मिला था। इस मामले में पुलिस ने पार्षद गोलू रात्रे समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जांच कर रही पुलिस

मंदिर हसौद थाना पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश और विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

3
83 views

Comment