logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

तिल्दा नेवरा गुरुनानक वार्ड क्रमांक 05 में प्रधानमंत्री जी के मन की बात का कार्यक्रम आयोजित

बलौदा बाजार विधानसभा के तिल्दा शहर मंडल अंतर्गत बूथ क्रमांक 269 में भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण के सम्मानित बूथवासियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम "मन की बात" को सुना। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में देश के विकास, जनभागीदारी, सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्र निर्माण में नागरिकों की भूमिका पर प्रेरणादायी विचार साझा किए।

कार्यक्रम के माध्यम से देशहित के अनेक महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी प्राप्त हुई और राष्ट्र सेवा के लिए नई ऊर्जा एवं प्रेरणा मिली। इस अवसर पर राम पंजवानी, नरेंद्र शर्मा, दिनेश पंजवानी, नरेश जोतवानी, राजेश कटरिया, मुकेश दखानी, राजू भल्ला, सागर पंजवानी राकेश कमलानी दीपक चाहितवानी पंकज कृपलानी सहित अन्य बूथवासियों एवं कार्यकर्ताओं का आत्मीय सहयोग एवं सहभागिता सराहनीय रही।

23
1738 views

Comment