प्रतापगढ़ : सरकारी जमीन विवाद में निष्पक्ष जांच की मांग
प्रतापगढ़ : ग्राम गोगाहार, नगर पंचायत हीरागंज बाजार में सरकारी जमीन प्रकरण को लेकर पीड़ित ने कई बार शिकायतें कीं, लेकिन IGRS पोर्टल पर बिना निष्पक्ष जांच के शिकायतें बंद कर दी गईं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि SDM के आदेश से अवैध कब्जा हटाए जाने के बाद उसे झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है।
पीड़ित ने कुछ अधिकारियों पर भ्रामक आख्या प्रस्तुत करने और भू-माफियाओं के साथ मिलीभगत के गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पत्रकार वीरेंद्र मौर्या ने इस मामले की जानकारी दी।