logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शव वाहन रेड क्रॉस सोसायटी को रोटरी क्लब, चण्डीगढ़ मिडटाउन तथा गुरुकुल ग्लोबल ने करवाया उपलब्ध



चण्डीगढ़ : रविवार 31/5/2026 आरके विक्रमा शर्मा रक्षत शर्मा अनिल शारदा---निशांत कुमार यादव, उपायुक्त-एवं-अध्यक्ष, चण्डीगढ़ रेड क्रॉस सोसायटी ने सेक्टर-17 स्थित उपायुक्त कार्यालय परिसर से नई खरीदी गई शव वाहन (फ्यूनरल वैन) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर चण्डीगढ़ रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव अमनदीप सिंह भट्टी तथा नोडल अधिकारी पूनम मलिक, नीना सेतिया, प्रबंध निदेशक, गुरुकुल ग्लोबल स्कूल, तथा रीटा कालरा, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर, जगविंदर सिंह बावा, अध्यक्ष एवं कुलविंदर एस. छटवाल, सचिव, रोटरी चण्डीगढ़ मिडटाउन भी उपस्थित रहे।

।नई शामिल की गई यह शव वाहन चंडीगढ़ रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा शहर में दी जा रही आपातकालीन एवं मानवीय सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाएगी। इसका उपयोग आपातकालीन सहायता तथा आमजन के हित में किया जाएगा।
इस अवसर पर बोलते हुए निशांत कुमार यादव ने कहा कि यह शव वाहन विशेष रूप से चिकित्सा आपात स्थितियों और जरूरत के समय लोगों की सेवा में सदैव उपलब्ध रहेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस वाहन के जुड़ने से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ेगी तथा सामुदायिक कल्याण संबंधी प्रयासों को और मजबूती मिलेगी।
निशांत कुमार यादव ने मानव सेवा में चण्डीगढ़ रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की तथा रोटरी क्लब, चंडीगढ़ मिडटाउन के लंबे समय से मिल रहे सहयोग और सहभागिता की भी प्रशंसा की।

1
66 views

Comment