राष्ट्रीय लोक दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री सह राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयन्त सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी की भावी रणनीति और संगठनात्मक दिशा पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में संगठन की मजबूती, महिलाओं की भागीदारी, वैचारिक विस्तार, किसान की खुशहाली, ग्रामीण विकास और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मंथन हुआ। चौधरी जयन्त सिंह ने इन मुद्दों पर पार्टी के दृष्टिकोण को स्पष्ट किया और आगे की रणनीतियों पर चर्चा की।