मसानी बैराज साहबी नदी जननेता यात्रा का शुभारंभ
रेवाड़ी : मसानी बैराज साहबी नदी जननेता यात्रा आज 31 मई को सुबह 6 बजे जीतपुरा से शुरू हुई। इस यात्रा का नेतृत्व वन विभाग के कमल सिंह कर रहे हैं। यह यात्रा मसानी बैराज के आसपास के गांवों की भागीदारी से निकाली गई है।
यह यात्रा जीतपुरा से शुरू होकर तितरपुर, मसानी, रसगन, डूगरवांस, निखरी, निगानियावास, रालियावास, पचगांव होते हुए जडथल माता मंदिर तक जाएगी। इस यात्रा में कमल सिंह, रामफल, कर्ण सिंह, पूर्व सरपंच सुमन कुमार, पूर्व सरपंच नवल सिंह, समय सिंह, कैप्टन लाला राम सहित अन्य गणमान्य नागरिक शामिल हैं। रिपोर्टर राजेश कुमार ने इस कार्यक्रम की जानकारी दी।