logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

30वीं वैवाहिक वर्षगांठ धूमधाम से मनाई गई-।


बोकारो, प्रतिनिधि।
बोकारो स्टील प्लांट के असिस्टेंट जनरल मैनेजर श्री जितेंद्र कुमार एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अंजना जी की 30वीं वैवाहिक अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन खुले मैदान में किया गया। इस अवसर पर उनके मित्रों, शुभचिंतकों तथा बीएस एल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर दंपति को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
समारोह में उपस्थित लोगों ने श्री जितेंद्र कुमार एवं श्रीमती अंजना जी के सफल, सुखद एवं प्रेरणादायी वैवाहिक जीवन की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, समृद्ध एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि 30 वर्षों का सफल वैवाहिक जीवन आपसी विश्वास, प्रेम, समर्पण और सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है। दंपति ने जीवन के हर उतार-चढ़ाव का सामना एक-दूसरे का साथ निभाते हुए किया है, जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं अन्य गणमान्य लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके सुखी दांपत्य जीवन की कामना की और ईश्वर से प्रार्थना की कि दोनों इसी प्रकार प्रेम, सौहार्द एवं खुशियों के साथ अपना शेष जीवन व्यतीत करें।

13
2051 views

Comment