logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नेपाल-भारत साहित्य महोत्सव में पत्रकार एवं साहित्यकार चरण सिंह स्वामी का सम्मान, पुस्तक मेरठ का इतिहास का पुनर्विमोचन


काठमांडू। नेपाल-भारत साहित्य महोत्सव का भव्य आयोजन काठमांडू (नेपाल) में किया गया, जिसमें भारत सहित कई देशों के सैकड़ों साहित्यकारों, पत्रकारों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की। इस अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक आयोजन में मेरठ, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकार एवं पत्रकार चरण सिंह स्वामी को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।

कार्यक्रम में नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल ने मंच से चरण सिंह स्वामी का सम्मान किया तथा उनके द्वारा लिखित एवं संपादित पुस्तक “मेरठ का इतिहास” के प्रथम संस्करण का पुनर्विमोचन भी किया गया। पुस्तक के विमोचन अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने इस ऐतिहासिक कृति की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए इसे मेरठ के गौरवशाली इतिहास को संजोने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया।

मंच पर दाएं से बाएं क्रम में साहित्यकार एवं पत्रकार चरण सिंह स्वामी (मेरठ), चारु साहित्य प्रतिष्ठान भूटान के लक्ष्मी दास शर्मा, नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल तथा अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध कवयित्री डॉ. कंचन झा ने किया।

इस अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव के मुख्य संयोजक डॉ. विजय पंडित एवं पूनम पंडित रहे। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति और भारत-नेपाल मैत्री संबंधों को सुदृढ़ करने पर विशेष चर्चा की गई।

6
1821 views
1 shares

Comment