logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महुआ क्षेत्र में अचानक तूफानी मौसम से अफरा-तफरी

महुआ: शुक्रवार शाम करीब 6:00 बजे अचानक मौसम ने भयावह रूप ले लिया। तेज अंधड़, धूल भरी हवाओं और घने अंधकार के कारण दिन में ही रात जैसा माहौल बन गया। इस तूफानी मौसम ने बाजारों में अफरा-तफरी मचा दी और दुकानदारों को अपनी दुकानें बंद करनी पड़ीं। कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं तथा बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई।

तेज हवाओं के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग अपने घरों में सुरक्षित रहने को मजबूर हुए। इस अचानक मौसम बदलाव से क्षेत्र में दहशत का माहौल था, हालांकि तेज गर्मी से राहत भी मिली। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक बाहर निकलने से परहेज करने की अपील की।

समाचार प्रेषितकर्ता — देवी सिंह सैनी, महुआ।

18
1574 views
1 shares

Comment