logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

IHBAS, दिल्ली में "विश्व तंबाकू निषेध दिवस" के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

नई दिल्ली, 29 मई 2026



IHBAS, दिल्ली में "विश्व तंबाकू निषेध दिवस" के अवसर पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त जीवनशैली को प्रोत्साहित करना रहा।



इस कार्यक्रम का आयोजन डॉ. आर. के. धमिजा, निदेशक, IHBAS की निर्देशन में और Society for Advance of Paramedics and Allied Health Professionals (Regd.)* एवं DSPTEF द्वारा किया गया।



कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री वीर सिंह धींगान (MLA, सीमापुरी) उपस्थित रहे।



विशिष्ट अतिथियों में श्री आर. पी. मीणा (DCP शाहदरा), श्री वी. एस. पंवार (काउंसिलर, दिलशाद गार्डन), श्री राजकुमार जी SDM (HQ), श्रीमती रेखा रावत जी (CDMO, N/E)श्री सचिन गुप्ता (Director, Real Imaging & Research Centre)* तथा श्री सुरेश शर्मा (Director, Universal USA Inc./Cad Quest)शामिल रहे।



कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जिसके पश्चात अतिथियों ने तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण हेतु अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसने तंबाकू सेवन के दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। साथ ही, *“Why and How to Stop Tobacco”*विषय पर IHBAS फैकल्टी द्वारा जागरूकता सत्र आयोजित किया गया, जिसमें तंबाकू छोड़ने के वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक उपायों पर चर्चा की गई।



इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि तंबाकू केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य का नहीं, बल्कि सामाजिक एवं सार्वजनिक स्वास्थ्य का भी गंभीर विषय है। जागरूकता, परामर्श और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से ही तंबाकू मुक्त समाज का निर्माण संभव है।



कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. मनोज कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर, साइकियाट्री IHBAS, डॉ. ऋषभ शर्मा (नोडल ऑफिसर MMHU), जय प्रकाश (चेयरमैन DSPTEF), अनिल राय, विक्की यादव, उदय कुमार, पूरण सिन्हा, रेखा शर्मा, विकास पंचाल, विजय भान, स्वीटी, परवीन कुमार, अवनीश चौधरी, दिनेश, अरुण माशी एवं मंगल* सहित आयोजन टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ तथा सभी प्रतिभागियों ने तंबाकू मुक्त भारत के निर्माण हेतु अपना सहयोग देने का संकल्प लिया।

5
451 views

Comment