ब्रेकिंग न्यूज | कन्नौज जिले में एंटी केप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई
Writing
ब्रेकिंग न्यूज | कन्नौज
कन्नौज सदर तहसील के रजिस्ट्रार ऑफिस में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रिश्वतखोरी के मामले का खुलासा किया है। एंटी करप्शन टीम ने 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रजिस्ट्रार और उसके सहयोगी जितेंद्र सिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया और कर्मचारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला।
जानकारी के अनुसार, डिप्टी एसपी प्रदीप सिंह के नेतृत्व में एंटी करप्शन टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की। शिकायत मिलने के बाद टीम ने पूरे मामले की निगरानी की और जैसे ही रिश्वत की रकम का लेन-देन हुआ, अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
घटना की खबर फैलते ही तहसील परिसर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि लंबे समय से कार्यालय में भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आ रही थीं। एंटी करप्शन टीम की इस कार्रवाई से आम जनता में खुशी और प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई है।
फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। प्रशासन का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
रिपोर्ट : अमित कुमार
Aima Media Kannauj