logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गुरुग्राम IMT मानेसर पर ट्रक हादसा, हाईवे जाम

गुरुग्राम: date 29/05/26 time 4:00 pm
IMT मानेसर स्थित दिल्ली-जयपुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर बीच की रेलिंग पर चढ़ गया, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के बाद दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही बाधित हो गई और लंबा जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक अचानक संतुलन खो बैठा और डिवाइडर पर चढ़ते हुए बीच सड़क में फंस गया।

मौके पर पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम तेजी से पहुंची और ट्रैफिक को नियंत्रित करने का काम शुरू किया। शुरुआती जानकारी के अनुसार किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, हालांकि ट्रक के बीच रेलिंग पर चढ़ जाने से बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने ट्रक चालक से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पहले भी तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण कई बड़े सड़क हादसे हो चुके हैं।

10
856 views

Comment