logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आजमगढ़ समेत 13 जिलों में बेहद गंभीर अलर्ट जारी

आजमगढ़, 29 मई 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ओर से आजमगढ़ समेत उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए बेहद गंभीर मौसम चेतावनी जारी की गई है। अगले 24 घंटों के दौरान जिले में तेज गरज-चमक के साथ आंधी, तूफान और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना जताई गई है। हवा की रफ्तार 80 से 90 किमी प्रति घंटा रहने के साथ 100 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार आजमगढ़ सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश, बिजली गिरने और ओले पड़ने की आशंका है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घरों में सुरक्षित रहें, पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले स्थानों से दूर रहें।
किसानों को भी सलाह दी गई है कि फसल और पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें। तेज हवाओं और ओलावृष्टि से नुकसान की आशंका को देखते हुए सतर्कता बरतने की जरूरत है।
प्रशासन की अपील:
बिना जरूरी काम घर से बाहर न निकलें
मोबाइल पर मौसम अपडेट देखते रहें
बिजली कड़कने के दौरान खुले मैदान में न जाएं
वाहन सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें
AIMA MEDIA | जन जन की आवाज

1
781 views

Comment