BREAKING NEWS: अब गाँवों में खुलेगा शुगर जाँच उप केन्द्र युवाओं को मिलेगा स्वास्थ्य सेवा से जुड़ने का सुनहरा मौका!
ग्रामीण भारत: देश के गांवों में शुगर, डेंगू, मलेरिया और अन्य गंभीर बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए एक नई पहल शुरू की गई है। इस पहल के तहत युवाओं को "ग्रामीण रोग नियंत्रक (R.D.C.P.)" बनने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे अपने गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बना सकेंगे।
यह कार्यक्रम भारतीय रोग नियंत्रण संस्थान, दिल्ली और CMSED ग्रामीण सेवा संस्थान, लखनऊ के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। तीन माह के इस ऑनलाइन प्रशिक्षण कोर्स में इंटरमीडिएट पास युवाओं को संचारी रोगों की पहचान, रोकथाम और जागरूकता की ट्रेनिंग दी जाएगी। कोर्स पूरा करने के बाद प्रशिक्षित युवा अपने गांव या ग्राम पंचायत में "शुगर जाँच उप केंद्र" चला सकेंगे, जिससे स्थानीय लोगों की शुगर जाँच कर उनका डेटा सरकारी पोर्टल पर भेजा जाएगा और बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाएगा।
इस प्रशिक्षण में मलेरिया, डेंगू, फाइलेरिया, टी.बी., टायफायड, हैजा, निमोनिया, हेपेटाइटिस, रेबीज, चर्म रोग, कृमि रोग समेत कई अन्य बीमारियों की रोकथाम एवं नियंत्रण की जानकारी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए अनिरुद्ध कुमार विश्वकर्मा, Supervisor, CMSED ग्रामीण सेवा संस्थान, लखनऊ ने संपर्क नंबर 8737846399 प्रदान किया है।