logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ मुखर आवाज बने दिल्ली निवासी अमित मलिक, समाज सेवा से जीत रहे लोगों का विश्वास

नई दिल्ली। दिल्ली निवासी सोशल इंफ्लुएंसर अमित मलिक आज सामाजिक जागरूकता और समाज सुधार के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। अमित मलिक अपने स्पष्ट विचारों, बेबाक अंदाज और समाजहित से जुड़े मुद्दों पर खुलकर बोलने के लिए जाने जाते हैं। वह समाज में फैली कुरीतियों और गलत परंपराओं के खिलाफ लगातार आवाज उठाते रहते हैं।

अमित मलिक का मानना है कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए लोगों में जागरूकता और आपसी सम्मान होना बेहद जरूरी है। यही कारण है कि वह हर समाज, हर वर्ग और हर धर्म के लोगों का समान रूप से सम्मान करते हैं। उनके विचारों में भाईचारा, सामाजिक एकता और सकारात्मक सोच की झलक साफ दिखाई देती है।

सोशल मीडिया के माध्यम से अमित मलिक लगातार लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहे हैं। वह युवाओं को नशे, आपसी द्वेष और सामाजिक बुराइयों से दूर रहने की प्रेरणा देते हैं। उनके संदेशों को बड़ी संख्या में लोग पसंद करते हैं और उनसे प्रेरणा लेते हैं।

उनका व्यवहार कुशल और सरल स्वभाव लोगों के बीच उन्हें विशेष पहचान दिलाता है। सामाजिक कार्यक्रमों और जनहित के कार्यों में भी उनकी सक्रिय भागीदारी देखने को मिलती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अमित मलिक समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य कर रहे हैं और युवाओं के लिए प्रेरणा बनते जा रहे हैं।

✍🏻 एडवोकेट ऋषभ पराशर (Rishabh Parasher), राष्ट्रीय अध्यक्ष, एआईएमए मीडिया, ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन (वाई.सी.)

6
582 views

Comment