logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शाहजहांपुर में ग्रीन इंडिया टैक के सुपरवाइजर ने किया फ्रॉड

शाहजहांपुर: लखनऊ की संस्था ग्रीन इंडिया टैक के सुपरवाइजर रवि कुमार ने 35 सफाईकर्मियों के साथ धोखाधड़ी की है। संस्था को नगर निगम शाहजहांपुर द्वारा आउटसोर्सिंग के तहत सफाई का कार्य दिया गया था, लेकिन रवि कुमार ने सफाई कर्मियों से भर्ती के नाम पर 30,000 से 1,00,000 रुपये तक की रकम वसूली और वेतन नहीं दिया। जब कर्मचारियों ने नगर आयुक्त सौम्या गुरूरानी को शिकायत की, तो जांच में यह मामला सामने आया।



कर्मचारियों राहुल कुमार, नेहा, ज्योति, विजय, अर्जुन ने बताया कि उन्हें 13,000 रुपये मानदेय देने का वादा किया गया था, जिसमें से 11,147 रुपये खाते में आते और बाकी भविष्य निधि में जमा होते। हालांकि पांच महीने से कोई वेतन नहीं मिला। जब वेतन की मांग की गई, तो सुपरवाइजर रवि कुमार फरार हो गया। नगर निगम की जांच में कर्मचारियों के नाम भी पंजीकृत नहीं मिले और संस्था का संचालक भी सही जवाब देने से बच रहा है। अब इस मामले में FIR की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

5
1017 views

Comment